Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News बिहार की महिला, 5 तस्करों की गिरफ्तारी के बाद खुले चौंकाने वाले राज

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : इस घटना के उजागर होने के बाद स्थानीय लोग अवाक हैं। पड़ोसी भी कैसे आपका घर बर्बाद कर सकते हैं, इसका एक बड़ा उदाहरण सामने आया है। सतर्क रहने की जरूरत है।
Bihar News
Bihar News

Bihar News : बिहार के सीवान जिले से लापता हुई एक महिला को बरामद कर पुलिस ने मानव तस्करी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस महिला को उत्तर प्रदेश से बरामद किया गया है और मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 2 महिलाएं शामिल हैं। यह घटना फरवरी महीने में सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में हुई थी।

जानकारी के अनुसार, सिसवा खुर्द गांव निवासी राजेश कुशवाहा की पत्नी के लापता होने के बाद उसी गांव की लीलावती देवी नामक महिला के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई और आरोपी महिला को सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद इस मामले में मानव तस्करी का पर्दा उठने लगा।

आरोपी महिला से पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा से 4 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी सामने आई कि लीलावती ने महिला को बहला-फुसलाकर मथुरा के एक व्यक्ति को करीब डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। बाद में इस महिला की जबरन शादी भी करा दी गई।

गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में लवकेश ठाकुर मथुरा, लवली देवी आगरा, कृपा शंकर देवरिया, अनु देवी गोरखपुर शामिल हैं। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर पता लगा रही है कि इन लोगों ने अब तक और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और क्या इस गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं। संभावना है कि भविष्य में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News