Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक चितरंजन कुमार का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार का हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें गंभीर हालत में एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया था। उनके निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई।
Bihar News
Bihar News

Bihar News : अरवल के भाजपा नेता और पूर्व विधायक चित्तरंजन कुमार का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। आज सुबह हैदराबाद के एक अस्पताल में पूर्व विधायक के निधन की खबर है। चित्तरंजन कुमार के निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।

चित्तरंजन कुमार अरवल विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने 2010 से 2015 के बीच अरवल का प्रतिनिधित्व किया था। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थे। उन्हें गंभीर हालत में एयर एंबुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया था। बुधवार की सुबह 8 बजे उनका निधन हो गया।

गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पटना पहुंचेगा। चित्तरंजन शर्मा को लीवर से संबंधित बीमारी थी। बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं कानून मंत्री मंगल पांडेय ने अरवल के पूर्व विधायक चित्तरंजन कुमार के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह दुखद समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है। वे एक कुशल राजनीतिज्ञ और लोकप्रिय नेता थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस अपार अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

यहाँ भी देखें :- जमीन मुआवजे के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, किसान के आवेदन पर डीएम ने लिपिक समेत 2 अन्य को किया निलंबित

यहाँ भी देखें :- सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका और उसके पिता की हत्या कर खुद को भी मारी गोली, भीड़भाड़ वाले आरा रेलवे स्टेशन पर हुई घटना

Hari Vishnu
Author: Hari Vishnu

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News