Bihar News : गया जिले में एक सब-इंस्पेक्टर को शराब माफिया से फोन पर बीयर मांगना भारी पड़ गया। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया।

Bihar News : बिहार के गया से हैरान कर देने वाली खबर आई है। शराब माफिया से फोन पर बीयर मांगना एक सब इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया है। एसएसपी ने मामले का संज्ञान लिया है और फिलहाल सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है। शराबबंदी वाले बिहार में ऐसा मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।
अब एसएसपी अपनी निगरानी में पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। शराब माफिया और सब इंस्पेक्टर के वायरल ऑडियो मामले में शेरघाटी के एसएसपी शैलेंद्र सिंह ने जांच रिपोर्ट के बाद सब इंस्पेक्टर आरडी बर्मन को सस्पेंड कर दिया है। सब इंस्पेक्टर शराब माफिया से बीयर मांग रहे थे। लेकिन ऑडियो वायरल हो गया।
इस मामले में एसएसपी शैलेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में एक चौकीदार शिवकुमार यादव की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया है कि इस मामले से जुड़ा कोई खास हो या आम व्यक्ति, उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
दरअसल, शनिवार से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दारोगा आरडी बर्मन झारखंड के सापुर गांव के शराब माफिया से बात कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या इस बार होली ऐसे ही बीतेगी. उसके जवाब में युवक कहता है कि वह अभी अपने ससुराल में है.
उससे मुलाकात नहीं हो सकती. ऑडियो में युवक साफ कह रहा है कि चौकीदार ने दारोगा जी के नाम पर बीयर की बोतल की मांग पहले ही कर दी है. वहीं, दूसरी तरफ एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा सुबह ही सापुर गांव पहुंच गए हैं. वीडियो में दारोगा की पिटाई करने वाले लोग दिख रहे हैं. दारोगा कह रहे हैं कि हम चौकीदार हैं.
वहीं, एक तीसरा ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें चौकीदार शिवकुमार यादव तीन दारोगा और अन्य के साथ बड़ा बाबू के लिए सात बोतल बीयर मांग रहा है. ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि बीयर के पैसे भी दिए जाएंगे. ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद दारोगा को निलंबित कर दिया गया है. चौकीदार पर कार्रवाई भी चल रही है.
यह भी पढ़ें:- पटना जिले के दुल्हिन बाजार में मंदिर पुरातत्व अधिकारी के घर पर हमला कर गोलियों से भूनकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी नाकाम
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ




