Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar news सीतामढ़ी में पारिवारिक विवाद बना आत्महत्या का कारण, पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar news : सीतामढ़ी जिले के फरचिया गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह के कारण एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पत्नी से कलह और अलगाव ने युवक को इस हद तक तोड़ दिया कि उसने अपने ही घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Bihar news
Bihar news

Bihar news : सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के फरछिया गांव में पारिवारिक तनाव के कारण एक युवक ने आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद विनय कुमार कुशवाहा नामक युवक ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर श्याम कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर मोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. साथ ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए.

बता दें कि मृतक की पहचान देवनारायण महतो और धबिया देवी के पुत्र विनय कुमार कुशवाहा के रूप में हुई है. मृतक के पिता देवनारायण महतो ने बताया कि उनके बेटे और बहू रंजना देवी के बीच अक्सर अनबन रहती थी. चार-पांच दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद बहू अपने मायके लक्ष्मीपुर, बथनाहा चली गई थी.

शुक्रवार को विनय अपनी पत्नी को घर लाने गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटी. शनिवार की सुबह करीब 9-10 बजे विनय ने अपने कमरे में ई-रिक्शा की प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पिता ने आगे बताया कि उनका बड़ा बेटा अजय कुशवाहा है, जिसके साथ वह और उसकी पत्नी रहते हैं, जबकि विनय अपनी पत्नी और दो बच्चों (एक पांच साल का और एक तीन साल का) के साथ अलग रहता था.

घटना के वक्त बहू घर पर नहीं थी. मां धबिया देवी को शक हुआ कि विनय ने सुबह से कुछ नहीं खाया होगा, इसलिए वह खाना लेकर उसके कमरे में गई. दरवाजा बंद था, खिड़की से झांकने पर देखा कि विनय फंदे से लटक रहा है. इसके बाद उसने शोर मचाया और लोगों को घटना की जानकारी दी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News