Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News मुजफ्फरपुर में मानव तस्करों के चंगुल से 33 बच्चों को छुड़ाया गया, उन्हें बाल मजदूरी के लिए चेन्नई, विशाखापत्तनम और कोलकाता ले जाया जा रहा था

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : मुजफ्फरपुर में एक बड़े अभियान में आरपीएफ ने 33 बच्चों को बाल मजदूरी से बचाया। इन बच्चों को मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस से चेन्नई, विशाखापत्तनम और कोलकाता ले जाया जा रहा था।
Bihar News
Bihar News

Bihar News : खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है। जहां आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया है। इन बच्चों को मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस (15228) से चेन्नई, विशाखापत्तनम और कोलकाता ले जाया जा रहा था। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस से रेलवे पुलिस ने 33 बच्चों को मानव तस्करी के जाल से मुक्त कराया है।

पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरपीएफ, जीआरपी और बीबीए द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत टीम को यह बड़ी सफलता मिली है। इस टीम का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार कर रहे थे। इस कार्रवाई के संबंध में उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में पांच मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक मुजफ्फरपुर, एक नेपाल, दो सीतामढ़ी और एक पश्चिम बंगाल का है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इन बच्चों को 10 से 12 हजार रुपये का लालच देकर मानव तस्कर इन्हें विशाखापत्तनम, पेरंबूर, चेन्नई और कोलकाता में कार वॉशिंग फैक्ट्रियों और अन्य कामों में काम कराने के लिए ले जा रहे थे। सभी बच्चों की उम्र 14 से 17 साल के बीच है। इसमें शामिल ज्यादातर बच्चे सीतामढ़ी, नेपाल, मुजफ्फरपुर के हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बचाए गए 33 बच्चों को लिखित शिकायत के साथ जीआरपी को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- बेटी ने मजदूर पिता से मांगा एप्पल फोन, देने से मना किया तो उठा लिया खौफनाक कदम
यह भी पढ़ें:- BIHAR INTERMEDIATE EXAM RESULT आज जारी होगा बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम, इस तरह देखें अपना रिजल्ट
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News