Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News पति ने प्रेमी से बात करने से किया मना तो पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : पति ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद पूजा बाथरूम गई थी।जब काफी देर तक वह बाथरूम से बाहर नहीं आई तो पति ने खिड़की से देखा तो वह मोबाइल पर किसी को मैसेज कर रही थी।….
Bihar News
Bihar News

Bihar News : मुंगेर में एक नवविवाहिता ने शादी के 10 महीने बाद ही ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के अग्रवाल टोला की है। मृतका की पहचान प्रियम अग्रवाल की 19 वर्षीय पत्नी पूजा अग्रवाल के रूप में हुई है। उसने रविवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति से घटना की जानकारी ली। पति ने बताया कि रविवार रात खाना खाने के बाद पूजा बाथरूम गई थी। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं आई तो पति ने खिड़की से झांककर देखा तो वह मोबाइल पर किसी को मैसेज कर रही थी।

जब पति ने बाहर आकर उसका मोबाइल चेक किया तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने किसी लड़के को मैसेज किया है. जब पति को इस बात का पता चला तो उसने उसे समझाने की कोशिश की कि ये सब ठीक नहीं है. जब पति ने मना किया तो नाराज पत्नी अपने कमरे में चली गई. फिर देर रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो ससुराल वालों ने घर का दरवाजा तोड़ दिया. जिसके बाद जो कुछ सामने दिखा उसने सभी को चौंका दिया.

पति और ससुराल वाले सदमे में आ गए। आनन-फानन में शव को नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में थानेदार रूबी कांत कच्छप ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि प्रियम अग्रवाल और पूजा अग्रवाल की शादी 10 जून 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी को अभी 10 महीने ही हुए थे जब यह घटना घटी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इलाके के लोग भी इस घटना से सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News