Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News बिहार में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 800 एकड़ फसल नष्ट, 146 एफआईआर दर्ज!

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : बिहार में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्रोन और सैटेलाइट की मदद से 800 एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया गया और 146 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
Bihar News
Bihar News

Bihar News : बिहार में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलाकर करीब 800 एकड़ में फैली अफीम और गांजे की फसल को नष्ट कर दिया है। यह कार्रवाई ड्रोन और सैटेलाइट इमेज के जरिए पहचाने गए इलाकों में की गई। अभियान के दौरान 790.5 एकड़ में अफीम की खेती और 21.54 एकड़ में गांजे की खेती की पहचान की गई।

इस अभियान के तहत अब तक 146 एफआईआर दर्ज की गई हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। यह पूरा अभियान खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाया गया, जहां पहले पुलिस की पहुंच मुश्किल मानी जाती थी।

नक्सली प्रभाव में कमी, सुरक्षा व्यवस्था में वृद्धि
राज्य में नक्सली प्रभाव में कमी आने के बाद अब इन इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की नियमित गश्त और सघन निगरानी के कारण अवैध गतिविधियां कम हो गई हैं। उत्तर बिहार को पहले ही नक्सल मुक्त घोषित किया जा चुका है, जबकि अब दक्षिण बिहार के सीमावर्ती इलाकों पर फोकस किया जा रहा है।

गया और औरंगाबाद बने फोकस प्वाइंट
ज्यादातर कार्रवाई गया के चकरबंधा और धनगाई तथा औरंगाबाद के कुछ इलाकों में की गई है। बिहार पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने संयुक्त रूप से इन जगहों पर बड़ी सफलता हासिल की है।

जन सहयोग बना बड़ी ताकत
आपको बता दें कि इस अभियान में स्थानीय लोगों का सहयोग भी अहम साबित हुआ। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर इन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही झारखंड से सटे इन जंगली इलाकों में नक्सलवाद और अफीम की खेती दोनों खत्म हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News