Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News बिहार के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सरकार करने जा रही है ये बड़ा काम

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : बिहार में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने जा रही है। इसके लिए नीतीश सरकार ने बड़ा इंतजाम किया है। पटना के बिहटा में एक साथ चार इकाइयों का उद्घाटन होने जा रहा है।
Bihar News
Bihar News

Bihar News : बिहार के औद्योगिक विकास को नई गति और दिशा मिलने जा रही है। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा मंगलवार को बिहटा के औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ चार इकाइयों का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से न केवल बिहार का औद्योगिक परिदृश्य मजबूत होगा बल्कि स्थानीय स्तर पर सैकड़ों रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस पहल से बिहार में औद्योगिक क्रांति को गति मिलेगी और बिहटा जल्द ही एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरेगा।

ये औद्योगिक इकाइयां रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगी
इन 4 नई इकाइयों में से एक ‘डी वेगा बॉन्ड’ भी है। डीवी रंजन द्वारा संचालित इस इकाई में 3 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश किया गया है, जिससे 70 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे और स्थानीय युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

  1. डी वेगा बॉन्ड: डीवी रंजन द्वारा संचालित इस इकाई में 3 करोड़ रुपये का अनुमानित निवेश किया गया है, जिससे 70 प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
  2. एंजेल्स प्राइवेट लिमिटेड: महिला उद्यमी अंजू सिंह द्वारा स्थापित इस इकाई में 2.34 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इससे 53 प्रकार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
  3. आइकॉन स्पाइरल: इस इकाई में 5 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिससे 30 अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।
  4. नमस्ते इंडिया एनआईएफ प्राइवेट लिमिटेड: सबसे बड़े निवेशक के रूप में 350 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस इकाई से 250 से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा
इन इकाइयों के माध्यम से बैगपैक, स्कूल बैग, अस्पताल और स्कूल यूनिफॉर्म, खेल और फैशन वियर, लैपटॉप और डेस्कटॉप उपकरण और डेयरी उत्पादों के निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे बिहार के उद्योग को मजबूती मिलेगी। बिहटा को औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- 15 लाख की रंगदारी न देने पर LIC एजेंट के घर फेंका बम, इलाके में दहशत
यह भी पढ़ें:- बिहार में अब प्यार की अजीब कहानी, तीन बच्चों के पिता ने पांच बच्चों की मां को उतारा मौत के घाट; बीच सड़क पर दौड़ रही हाई वोल्टेज करंट
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News