Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News जमीन मुआवजे के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा महंगा, किसान के आवेदन पर डीएम ने लिपिक समेत 2 अन्य को किया निलंबित

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : मोतिहारी डीएम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, जमीन मुआवजा देने के लिए रिश्वत मांगने वाले भू-अर्जन विभाग के क्लर्क समेत दो कर्मचारियों को किया निलंबित
Bihar News
Bihar News

Bihar News : मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डीएम ने एक किसान से मुआवजा देने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले भू-अर्जन कार्यालय के लिपिक प्रियरंजन कुमार और परिचारी अर्जुन कुमार को निलंबित कर दिया। साथ ही लिपिक पर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई में जुटे हैं। डीएम की इस कार्रवाई से रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल ने प्रखंड कार्यालय संग्रामपुर में पदस्थापित और जिला भू-अर्जन कार्यालय मोतिहारी में प्रतिनियुक्त निम्नवर्गीय लिपिक प्रियरंजन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

डीएम ने इन्हें एक किसान से जमीन का मुआवजा देने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित किया है। डीएम को एक किसान ने आवेदन दिया था। जिसमें उल्लेख है कि “भारत-नेपाल पथ परियोजना भूमि अधिग्रहण वाद संख्या 43/15-16 में उनकी 4.5 डी भूमि अधिग्रहित की गई है। जिसमें अंचल कार्यालय, रक्सौल, पूर्वी चम्पारण द्वारा सभी कागजात भेजने के बाद भी मुआवजा का भुगतान नहीं किया जा रहा है तथा अवैध रिश्वत की मांग की जा रही है।

जिला भू-अर्जन कार्यालय, पूर्वी चम्पारण में प्रतिनियुक्त प्रखंड कार्यालय संग्रामपुर में पदस्थापित प्रियरंजन कुमार, अवर श्रेणी लिपिक का यह आचरण बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली-1976 के नियम-3 (1) (1) (i) (ii) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 के विरुद्ध है। श्री कुमार को उक्त कृत्य के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए उन्हें पत्र निर्गत तिथि से निलंबित कर दिया गया है तथा उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय, रक्सौल, पूर्वी चम्पारण निर्धारित किया गया है।

साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी, संग्रामपुर को जिला भू-अर्जन कार्यालय, संग्रामपुर में प्रतिनियुक्त प्रियरंजन कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। अर्जन कार्यालय, प्रपत्र ‘क’ में आरोप गठित कर एक सप्ताह के अंदर आरोप पत्र जिला गोपनीय कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।इसी मामले में रक्सौल प्रखंड के कार्यालय परिचारी अर्जुन कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है तथा उनका मुख्यालय अनुमंडल कार्यालय चकिया निर्धारित किया गया है।

यहाँ भी देखें :- सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका और उसके पिता की हत्या कर खुद को भी मारी गोली, भीड़भाड़ वाले आरा रेलवे स्टेशन पर हुई घटना

Hari Vishnu
Author: Hari Vishnu

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News