Bihar News : सासाराम के पनारी घाट पर कैमूर पहाड़ियों से बह रहे झरने में फिसलकर गुप्ता धाम जा रहे एक कांवरिया की मौत हो गई। मृतक भोजपुर के पिपराही गांव का रहने वाला था।Here
Bihar News : रोहतास के सासाराम से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बड्डी थाना क्षेत्र के पनारी घाट के पास कैमूर पहाड़ी से बह रहे झरने में पैर फिसलने से एक कांवरिया की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पहचान भोजपुर जिले के पिपराही गाँव निवासी वीर बहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह गुप्ता धाम में जलाभिषेक के लिए निकले थे। रास्ते में कैमूर पहाड़ी के झरने के पास उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुँचे और शव को झरने से बाहर निकाला गया। वीर बहादुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी झरना तेज़ और खतरनाक हो गया था। इसी लापरवाही के कारण हर साल बारिश के मौसम में ऐसे हादसे होते रहते हैं।
यह भी पढ़ें:
- Flight Update : उड़ान भरते ही विमान के इंजन में आग लग गई… डेल्टा एयरलाइंस के विमान को हवा में ही यू-टर्न लेना पड़ा
- Samastipur News : पुलिस थाना या रिश्वतखोरी का अड्डा? महिला थाना प्रभारी 20 हज़ार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार!
- Crime News : गया में डॉक्टर को मारी गोली, सुपौल में सुधा डेयरी के कर्मचारी को मारी गोली, पटना में महिला की हत्या; बिहार में अपराधियों का तांडव जारी
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ



