Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar News पत्नी, सास और साले पर बार-बार पैसे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar News : पत्नी पैसे मांगती है। न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। सास और साला भी परेशान करते हैं।
Bihar News
Bihar News

Bihar News : पटना जिला अंतर्गत बाढ़ अनुमंडल से एक बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां बाढ़ के दयाचक मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक का नाम सुजीत कुमार है। उसने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो भी जारी किया।

उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने अपनी पत्नी और सास पर पैसे मांगने का दबाव बनाया है। जिसके कारण वह आत्महत्या करने को मजबूर हुआ। उसकी कोई संतान नहीं है। सुसाइड लेटर में मृतक सुजीत ने लिखा है कि मेरी पत्नी, साला और सास बार-बार पैसे की मांग करते हैं।

मैं इससे थक चुका हूं। अब मैं पैसे नहीं दे सकता। 30 नवंबर 2020 को उसकी शादी वैशाली के जुड़ावनपुर में नीतू कुमारी (31) से हुई थी। शादी के वक्त मैं ट्यूशन पढ़ाकर घर चलाता था। घर में मैं अकेला कमाने वाला हूं। फिलहाल मैं किराना दुकान में काम कर रहा था, जहां से मैं 10 हजार रुपए महीना कमा लेता था।

सुजीत ने पत्र में आगे लिखा है कि मेरी पत्नी अपने मायके गई हुई है। वहां भी वह उसे पैसे देता था। उसकी पत्नी बार-बार पैसे की मांग करती थी। पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। उसकी सास और साला भी उसे प्रताड़ित करते थे।

यह भी पढ़ें:- बिहार पुलिस के सिपाही की शर्मनाक करतूत, महिला से जबरदस्ती किया बलात्कार, भागने की कोशिश में तोड़ दिया पैर।

वह 2 साल से दिल्ली में काम कर रहा था। इसके बाद भी उसकी मांग पूरी नहीं की जा रही थी। मृतक के पिता रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसके बेटे को प्रताड़ित करते थे। वह काफी दिनों से काफी परेशान था। उसके ससुराल वाले हमेशा उसे प्रताड़ित करते थे।

यह भी पढ़ें:- चंद्रशेखर और स्वामी मौर्य बीएसपी की विचारधारा को कमजोर करने आए, लेकिन हम लड़ते रहेंगे: मायावती

वे लोग उससे बार-बार पैसे मांगते थे। परेशान होकर वह कुछ दिन पहले घर से निकल गया था। उधर बाढ़ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से आवेदन मिला है। बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस उसकी पत्नी से भी पूछताछ करेगी।

यह भी पढ़ें:- समस्तीपुर में विवाहिता का अर्धनग्न शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News