Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Police बिहार पुलिस में 41 साल से चल रहा था बड़ा घोटाला, अब जब खेल उजागर हुआ तो बड़े अधिकारी भी हैरान

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Police : बिहार में फर्जीवाड़े का एक ऐसा मामला सामने आया है, जब दो चचेरे भाई एक ही सर्टिफिकेट पर 41 साल तक बिहार पुलिस में नौकरी करते रहे। इसका खुलासा तब हुआ, जब दूसरे भाई ने पेंशन के लिए दस्तावेज जमा किए।
Bihar Police
Bihar Police

Bihar Police : बिहार पुलिस में एक बड़ा खुलासा हुआ है. यहां पिछले 41 सालों से एक बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा था. अब इसका खुलासा हो गया है. इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस मुख्यालय के अधिकारी भी हैरान हैं. EOU अब इस मामले की जांच कर रही है. तो आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

दरअसल, बिहार पुलिस में 41 साल से घोटाला चल रहा था और हैरानी की बात यह है कि किसी भी अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। यहां दो चचेरे भाई एक ही सर्टिफिकेट पर न सिर्फ 41 साल तक नौकरी करते रहे बल्कि रिटायरमेंट के बाद पेंशन का भी मजा ले रहे थे। मामला सामने आते ही ईओयू ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ईओयू उन अफसरों की भी तलाश कर रही है, जिन्होंने इस कांड को अंजाम दिया है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब दूसरे भाई ने पेंशन के लिए शिवहर कोषागार में कागजात जमा किया, जबकि एक भाई पहले से ही रोहतास कोषागार से पेंशन ले रहा था.

बताया जा रहा है कि रोहतास के चौडिहारा गांव के विक्रमा सिंह ने 1982 में कटिहार जीआरपी के साथ-साथ रोहतास जिला बल में भी सिपाही बहाली में सफलता हासिल की थी. लेकिन वे कटिहार जीआरपी में शामिल हुए और 2023 में गया से सेवानिवृत्त हुए. वहीं, शिवहर से विक्रमा सिंह नामक एक सब इंस्पेक्टर भी सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनके पिता का नाम, स्थायी पता, जन्मतिथि, पैन नंबर, ऊंचाई और सीने की माप आदि बिल्कुल एक जैसी है.

बस दोनों के आधार नंबर, बैंक खाता संख्या और प्रथम योगदान स्थान में अंतर देखा गया. इधर, शिवहर से सेवानिवृत्त हुए विक्रमा सिंह की पहली नियुक्ति रोहतास जिला बल में सिपाही के पद पर हुई थी. लेकिन, जांच के दौरान शिवहर से सेवानिवृत्त विक्रमा सिंह की पहचान कैमूर के आताडीह गांव निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई, जो गया से सेवानिवृत्त विक्रमा सिंह का चचेरा भाई निकला।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News