बिहार के पुलिस महकमे में पुलिस अफसरों और महिला पुलिसकर्मियों के बीच प्रेम कहानियां कोई नई बात नहीं है. अक्सर राज्य के अलग-अलग जिलों से पुलिसकर्मियों की प्रेम कहानियां सामने आती रहती हैं. ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां दो पुलिसकर्मियों के बीच ऐसा प्यार हुआ कि दोनों ने मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल, नवादा में दो पुलिसकर्मियों की शादी का एक मामला सामने आया है। नवादा शहर के शोभनाथ मंदिर में एक पुरुष और महिला पुलिसकर्मी ने आपस में प्रेम विवाह किया है। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में दोनों मंदिर में शादी करते नजर आ रहे हैं। शादी के दौरान सब कुछ ठीक था, लेकिन जब लोग वीडियो बनाने लगे तो पुलिस इंस्पेक्टर ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। मंदिर के रसीद में दारोगा का नाम सचिन कुमार और महिला कांस्टेबल का नाम सुमन कुमारी दर्ज है।
दोनों पुलिसकर्मी नवादा और मुंगेर जिले में तैनात हैं। नवादा पुलिस के लिए यह मामला बड़ी चुनौती है, क्योंकि इसमें उनके दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ



