Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Politics : धर्मात्मा निषाद आत्महत्या केस की निष्पक्ष जांच कराए सरकार: मुकेश सहनी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bihar Politics : यूपी के महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां में निषाद पार्टी के युवा नेता और पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद की आत्महत्या को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने यूपी सरकार को घेरा है। उन्होंने धर्मात्मा निषाद की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि इस घटना ने यूपी में जंगलराज को उजागर कर दिया है।

मुकेश सहनी ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया और उसके आत्मघाती फैसले के पीछे क्या वजह है? उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और हर व्यक्ति इन दोनों सवालों का जवाब जानना चाह रहा है, लेकिन अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है. पुलिस और सरकार चुप है.

साहनी ने बताया कि धर्मात्मा निषाद ने मौत को गले लगाने से पहले जो सुसाइड नोट छोड़ा है, वह भी कई बातों की ओर इशारा करता है। जो बातें सामने आ रही हैं, उसके अनुसार संदेह है कि धर्मात्मा निषाद कहीं न कहीं राजनीतिक साजिश और सामाजिक द्वेष का भी शिकार हुआ है। वह इस तरह की राजनीतिक और सामाजिक प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं कर सका और रविवार की सुबह उसने पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहना स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि धर्मात्मा निषाद आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए उसे कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो। जिस तरह से धर्मात्मा ने अपने फेसबुक पोस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर उसके खिलाफ साजिश रचकर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है, पुलिस को बताना चाहिए कि इसके पीछे क्या सच्चाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस घटना पर वीआईपी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि धर्मात्मा को न्याय दिलाने के लिए पार्टी जो भी जरूरी होगा वह करेगी।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News