Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Politics : मक्की की रोटी और बथुआ साग के दीवाने हैं लालू, इतना पसंद कि बीच सड़क पर रुकवा दिया काफिला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Politics : मुजफ्फरपुर जाते समय राजद प्रमुख लालू प्रसाद को मक्के की रोटी और बथुआ साग की ऐसी तलब लगी कि उन्होंने अपना काफिला बीच रास्ते में ही रुकवा दिया।
Bihar-Politics-Maize-bread-and-Bathua-Saag
Bihar-Politics-Maize-bread-and-Bathua-Saag

Bihar Politics : बिहार की राजनीति के माहिर खिलाड़ी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. लालू अक्सर अपने ठेठ देहाती अंदाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. आज एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला. दरअसल, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद खाने के बेहद शौकीन हैं.

मटन के साथ-साथ देहाती खाना उनका पसंदीदा है. लालू जब भी राबड़ी आवास से बाहर निकले हैं, खाने के प्रति उनका शौक देखने को मिला है. कभी वे कुल्फी खाते नजर आते हैं तो कभी सड़क किनारे भुट्टा खरीदते नजर आते हैं. उम्र के इस पड़ाव पर लालू जब भी राबड़ी आवास से बाहर निकलते हैं, तो ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते.

पटना से मुजफ्फरपुर जाते वक्त लालू प्रसाद को मक्के की रोटी और बथुआ का साग खाने का मन हुआ. फिर क्या, लालू ने अपने पुराने प्रशंसक केदार प्रसाद यादव को फोन किया और मक्के की रोटी और बथुआ का साग खाने की इच्छा जताई.

फिर क्या, अपने सुप्रीमो की इच्छा पूरी करने के लिए पुराने कार्यकर्ता ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया और लालू प्रसाद के भगवानपुर पहुंचने से पहले ही सड़क किनारे मक्के की रोटी और बथुआ का साग लेकर खड़े हो गए.

जैसे ही लालू प्रसाद अपने रथ पर सवार होकर वहां पहुंचे, उन्होंने केदार यादव को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। कार्यकर्ता अपने टिफिन में मक्के की रोटी और बथुआ का साग लेकर पहुंचे थे। राजद सुप्रीमो ने उन्हें अपनी गाड़ी में रखा और फिर उनका काफिला मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गया।

यह भी पढ़ें:- “लकड़ी तोड़ने के जुर्म में उसे मौत की सजा सुनाई गई”, बच्चों ने अपने पिता को खो दिया
यह भी पढ़ें:- बिहार की इस छात्रा को टॉपर वेरिफिकेशन के लिए आया कॉल, मजदूर पिता की खुशी का ठिकाना नहीं
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News