Bihar Politics News : ‘हम’ कार्यकर्ता सम्मेलन में जीतन राम मांझी ने पूर्णिया जिले की कसबा सीट से अपने उम्मीदवार का ऐलान किया। एनडीए में सीट बंटवारे से पहले ही मांझी का टिकट बंटवारा बीजेपी और जेडीयू के बीच तनाव पैदा कर सकता है।

Bihar Politics News : बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर एनडीए में घमासान जारी है। हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर 35 से 40 विधानसभा सीटों पर अपना दावा ठोका है। इतना ही नहीं उन्होंने एनडीए में सीट बंटवारे से पहले अपने एक उम्मीदवार की घोषणा भी कर दी है।
पूर्णिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मांझी ने दावा किया कि उनकी पार्टी आगामी बिहार चुनाव में कम से कम 35 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम संरक्षक ने न सिर्फ सीटों पर दावा ठोका बल्कि कसबा विधानसभा से अपने उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा कर दी। उन्होंने कसबा विधानसभा से राजेंद्र यादव का नाम फाइनल किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन में हम के संरक्षक जीतन राम मांझी काफी भावुक और उत्साहित नजर आए। मांझी ने कहा कि इस बार हम के कम से कम 20 विधायक विधानसभा में पहुंचने चाहिए, ताकि जनता की आवाज बुलंद हो। हमें 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कम से कम 35 से 40 सीटें चाहिए राजेंद्र यादव का नाम फाइनल करते हुए उन्होंने कहा कि राजेंद्र यादव हर हाल में हमारे उम्मीदवार होंगे.
उन्होंने कहा कि हम हर हाल में यहां एनडीए में सीट लेकर रहेंगे. उनके इस फैसले से बीजेपी और जेडीयू को टेंशन हो सकती है. मांझी ने आगे कहा कि वे सिमचल की जनता को जल्द ही बड़ी सौगात देने वाले हैं. इसके साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना, रोजगार गारंटी योजना, एक्सटेंशन सेंटर, टेक्नोलॉजी सेंटर और खादी ग्रामोद्योग की संरचनाएं सिमचल में लाएंगे ताकि यहां के लोगों को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सके.
इस कार्यक्रम में हम के अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन भी मौजूद थे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संतोष सुमन ने कहा कि 2020 के चुनाव में कसबा में हमारी पार्टी की हार हुई थी. लेकिन हम निराश नहीं हुए. इस बार भी हम यहां से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे. उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव गरीबों की बात करते हैं. उनके हक की लड़ाई लड़ते हैं.
यह भी पढ़ें:
-
- Gaya News गया में कोल्ड ड्रिंक और तेल व्यवसायी की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में मौत
- Nawada News नवादा में कार और 2 लाख रुपए के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराल वालों ने जहर देकर मारा
- Kanhaiya Kumar Palayan Yatra पटना में प्रदर्शन करने वाले कन्हैया समेत 41 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, पटना पुलिस ने की कार्रवाई
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ



