Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Rain Alert इन जिलों में बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, तूफान और ओलावृष्टि की भी संभावना, येलो अलर्ट जारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Rain Alert : बिहार में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है।
Bihar Rain Alert
Bihar Rain Alert

Bihar Rain Alert : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पटना मौसम विज्ञान केंद्र के जरिए 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। रविवार देर रात से चल रही तेज हवाओं और हल्की ठंडक ने गर्मी से जूझ रहे बिहार के लोगों को राहत पहुंचाई है। लेकिन इसके साथ ही सतर्क रहने की जरूरत भी बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 7 अप्रैल को पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, नालंदा और दरभंगा जैसे जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया और मधुबनी में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात का अनुमान जताया गया है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले इलाकों में न जाने की सलाह दी है।

मौसम में यह बदलाव कई मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने की वजह से हो रहा है। पूर्वी बिहार और आसपास के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र और ऊपरी हवा की द्रोणिका बारिश के हालात बना रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम भी बिहार के मौसम को प्रभावित कर रहा है। 8 अप्रैल से हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिसका असर बिहार में बादल, हवा और बारिश के रूप में दिखेगा।

लगातार बारिश और बादलों के कारण बिहार में तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो पिछले दिनों की तुलना में कुछ कम है। हालांकि, बढ़ी हुई नमी के कारण कई इलाकों में उमस का असर भी महसूस किया जाएगा। रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा, लेकिन बारिश के बाद इसमें 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है।

फिर भी उमस लोगों को परेशान कर सकती है। आईएमडी ने बिहार के 32 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, बेगुसराय, नालंदा, दरभंगा, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया, सीतामढी, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और नवादा शामिल हैं. इन जिलों में तेज हवाओं, गरज और बिजली के साथ 10 से 30 मिमी तक बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News