Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Weather : बिहार में भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, राज्य में 42 डिग्री पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से हालात खराब, IMD ने जारी की ये चेतावनी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bihar Weather : गर्मी के बीच एक बार फिर बिहार के कई जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
Bihar Weather
Bihar Weather

Bihar Weather : बिहार में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। तेज धूप के कारण दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। हवा की गति कमजोर पड़ने से तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। मंगलवार को तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया।

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल को राज्य के तीन जिलों में मौसम में बदलाव हो सकता है। बक्सर, कैमूर और रोहतास में आंधी और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को राज्य के कई शहरों में आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग के अनुसार हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

वहीं भारतीय मौसम विभाग ने गर्मी का पूर्वानुमान जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अप्रैल से जून के बीच बिहार में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगी। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग के अनुसार 6 से 19 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इस दौरान लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल-जून के दौरान राज्य में बारिश सामान्य से कम होगी, जिससे भीषण गर्मी पड़ने के आसार बढ़ गए हैं।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News