Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bird Flu in Bihar : बिहार के इस जिले में बर्ड फ्लू फैलने से दहशत, पटना से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Bird Flu in Bihar : बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में बर्ड फ्लू की दस्तक से हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित जिलों में सैंपल एकत्रित कर रही हैं और तमाम तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। इस बीच मुंगेर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पटना से जांच टीम पहुंची और सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए लैब में भेज दिया।
Bird Flu in Bihar
Bird Flu in Bihar

Bird Flu in Bihar : दरअसल मुंगेर के तेघड़ा गांव में मृत कौए के सैंपल की जांच रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। भोपाल लैब में जांच के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि की रिपोर्ट आने के बाद पशुपालन विभाग मंगलवार से ही सतर्क हो गया है और जिला पशुपालन विभाग की पांच सदस्यीय टीम गांव पहुंची और कल से ही प्रभावित इलाके में छिड़काव किया जा रहा है।

पटना से राज्य स्तरीय 5 सदस्यीय टीम तेघड़ा गांव के उक्त बगीचे में पहुंच गई है। टीम में विभाग के दो वैज्ञानिक विशेषज्ञ और उनके साथ तीन कर्मचारी शामिल हैं और जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कमलदेव यादव अपनी टीम के साथ तेघड़ा गांव के बगीचे में पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

पटना से आई वैज्ञानिक टीम में पशु स्वास्थ्य विभाग एवं उत्पादन संस्थान बिहार पटना के डॉ ज्ञानवेंद्र कुमार वर्मा एवं अनुसंधान पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार शामिल थे। इनके साथ तीन अन्य विभागीय लोग भी थे। राज्य स्तरीय टीम ने आसपास के अन्य बगीचों में भी पहुंचकर जायजा लिया और छिड़काव किया।

टीम मंगलवार से लगातार गांव में छिड़काव कर रही है। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ कमलदेव ने बताया कि पटना से पांच सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम बुधवार को तेघड़ा गांव पहुंची और आसपास के इलाकों का जायजा लिया। आसपास के बगीचों में भी छिड़काव किया गया है।

यहां से एक कौआ का सैंपल लिया गया जो पॉजिटिव आया है। वहीं मुर्गी का भी सैंपल लिया गया जो निगेटिव आया है। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है लेकिन सतर्कता जरूरी है।

जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि यहां ऐसी कोई समस्या नहीं है तब तक लगातार फॉगिंग होती रहेगी। जिले की टीम सप्ताह में एक बार दौरा करेगी। कोई भी नागरिक, पशुपालक, ग्रामीण घबराएं नहीं। मुर्गी में रिपोर्ट निगेटिव आई है, सिर्फ कौआ में पॉजिटिव आई है, घबराने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें:- बिहार के इन 4 जिलों में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, करोड़ों लोगों की जिंदगी होगी आसान, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें:- बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, बोर्ड की तरफ से आया अपडेट, जानें कैसे और कहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News