Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

BJP Politics News वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी पर टिकट खरीद-फरोख्त का आरोप…भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का दावा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
BJP Politics News : वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सहनी पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में टिकट बेचने का आरोप लगाया है। इससे पहले जदयू नेताओं ने भी इसी तरह के आरोप लगाए थे।
BJP Politics News
BJP Politics News

BJP Politics News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सहनी चुनावी मौसम में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के टिकटों का व्यावसायिक इस्तेमाल करते हैं और वित्तीय लाभ के लिए उन्हें दूसरे लोगों को सौंप देते हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि सहनी न केवल लोकसभा बल्कि विधानसभा सीटों के लिए भी पैसे लेकर टिकट बांटते हैं. और उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी निषादों को धोखा देते हैं, जब उन्हें सीटों का कोटा मिलता है तो वह सहनी समाज के किसी व्यक्ति को सीट देने के बजाय किसी और को बेच देते हैं. आपको बता दें कि इससे पहले जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधान परिषद सदस्य भीष्म सहनी ने भी सहनी पर इसी तरह के आरोप लगाए थे.

भीष्म सहनी ने कहा था कि मुकेश सहनी खुद को निषाद समुदाय का प्रतिनिधि कहते हैं, लेकिन टिकट बंटवारे के समय वे निषादों की अनदेखी कर अन्य जाति समूहों को प्राथमिकता देते हैं और टिकटों का सौदा करते हैं। राजनीतिक गलियारों में इन आरोपों के बाद वीआईपी पार्टी की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में आ गई है और विपक्षी दलों ने भी सहनी की नीतियों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News