Breaking News : आरा रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। यह घटना प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। मृतक भेलाई के अमन कुमार असनी और अनिल कुमार और आयुषी बताए जा रहे हैं।

Breaking News : मंगलवार की देर शाम एक सिरफिरे आशिक ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन के बीच फुट ओवरब्रिज पर एक युवती समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही रेल थाना, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। घटना के कारण अप व डाउन की ट्रेनें कुछ देर के लिए अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रहीं। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल व गोली का खोखा बरामद किया है।
FSL व पुलिस पदाधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि युवती अपने किसी करीबी के साथ ट्रेन से कहीं जा रही थी। इसी बीच सिरफिरे आशिक ने प्लेटफार्म संख्या दो-तीन के बीच फुट ओवरब्रिज पर पहुंच कर युवती व उसके करीबी को गोली मार दी।
इसके बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक सह सदर एसडीपीओ वन परिचय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की पुलिस जांच किया जा रही है।
युवती समेत दो लोगों की गोली मार कर हत्या की गई है। इसके बाद आरोपित ने खुद को भी गोली मार ली। मृतक के परिजन आ गए हैं। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- दहेज के लिए पति बना हत्यारा, 5 साल पहले कोर्ट मैरिज कर घर जमाई बनकर रह रहा था
यह भी पढ़ें:- किसान की बेटी प्रिया बनी इंटर साइंस टॉपर, कड़ी मेहनत के दम पर लिखी सफलता की कहानी; मैट्रिक परीक्षा में भी किया कमाल
यह भी पढ़ें:- BSEB 12th Result 2025 आज जारी होगा बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम, इस तरह देखें अपना रिजल्ट
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ



