Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

BSEB 12th Result 2025 किसान की बेटी प्रिया बनी इंटर साइंस टॉपर, कड़ी मेहनत के दम पर लिखी सफलता की कहानी; मैट्रिक परीक्षा में भी किया कमाल

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
BSEB 12th Result 2025 : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में साइंस टॉपर बनी प्रिया जायसवाल ने न सिर्फ अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है. प्रिया एक साधारण परिवार की बेटी हैं और उनके पिता किसान हैं.
BSEB 12th Result 2025
BSEB 12th Result 2025

BSEB 12th Result 2025 : किसान की बेटी की इस सफलता पर हर कोई गर्व महसूस कर रहा है. दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मंगलवार को 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया. बिहार सरकार के education minister Sunil Kumar ने रिजल्ट जारी किया है।. इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद थे.

बगहा की रहने वाली प्रिया ने इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में पूरे बिहार में टॉप किया है. पश्चिमी चंपारण के बगहा स्थित राज्य संपोषित एसएस प्लस टू स्कूल हरनाटांड़ की छात्रा प्रिया जायसवाल ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 484 अंक यानी 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

प्रिया जायसवाल पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के धुमवाटांड़ गांव निवासी संतोष जायसवाल की पुत्री हैं। प्रिया के पिता किसान हैं और मां रीमा जायसवाल गृहिणी हैं। तीन बहनों और दो भाइयों में प्रिया तीसरे नंबर पर हैं। प्रिया का कहना है कि उन्हें उच्च अंक लाने की उम्मीद थी।

उनका लक्ष्य पूरे बिहार में टॉप 10 में जगह बनाना था और आखिरकार कड़ी मेहनत और लगन से प्रिया ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके लिए उन्होंने स्कूल के शिक्षकों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी प्रेरणा से ही वह आज सफलता हासिल कर पाई हैं।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रिया को इतनी बड़ी सफलता मिली हो। वर्ष 2023 की मैट्रिक परीक्षा में भी प्रिया ने पूरे जिले में परचम लहराया था। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में प्रिया ने पूरे जिले में टॉप रैंक हासिल कर जिला टॉपर बनी थी। मैट्रिक परीक्षा में प्रिया ने 478 अंक हासिल कर पूरे बिहार में आठवां रैंक हासिल किया था।

यह भी पढ़ें:- पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर फायरिंग, एक युवक घायल, अफरातफरी
यह भी पढ़ें:- BIHAR INTERMEDIATE EXAM RESULT आज जारी होगा बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम, इस तरह देखें अपना रिजल्ट
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News