Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

BSEB MATRIC EXAM : बिहार में कल से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा, जानिए क्या है BSEB की तैयारी?

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

BSEB MATRIC EXAM : मैट्रिक परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश करना अनिवार्य है। इसके बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को उस पाली की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

BSEB MATRIC EXAM : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कल यानी 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा आयोजित करने जा रही है। बिहार के 1,677 परीक्षा केंद्रों पर कुल 15.85 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा देंगे। यह परीक्षा दो पालियों में शुरू होगी। मैट्रिक परीक्षा के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करना अनिवार्य है। इसके बाद पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को उस पाली की परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सभी परीक्षा केंद्रों की दो स्तर पर तलाशी ली जाएगी तथा तीन स्तर पर दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी।समिति ने परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पूर्व परीक्षा केंद्रों का मुख्य द्वार बंद करने, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने, परीक्षा केंद्र पर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाने तथा केंद्राधीक्षक के अलावा कोई भी पदाधिकारी, शिक्षक/कर्मी एवं पुलिस बल मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने का निर्देश दिया है।

यह भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के संचालन के दौरान “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत परीक्षा की शुचिता हर कीमत पर सुनिश्चित की जाए तथा इसमें बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। राज्य के लाखों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह आवश्यक है कि परीक्षा निष्पक्ष, स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजित हो तथा इसे हर कीमत पर सुनिश्चित किया जाए।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 के सफल, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन हेतु सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि संपूर्ण परीक्षा के दौरान परीक्षा संचालन से संबंधित सभी निर्देशों का अक्षरशः, पारदर्शी एवं तत्परतापूर्वक अनुपालन किया जाए।

 

अध्यक्ष ने यह भी निर्देश दिया है कि इस परीक्षा से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य जुड़ा हुआ है, इसलिए परीक्षा प्रक्रिया की पवित्रता को हर हाल में बनाए रखना है तथा परीक्षा के संचालन में बाधा उत्पन्न करने के दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

यह भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के संचालन के दौरान जिला स्तर पर सभी वरीय पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहेंगे तथा संबंधित जिले में परीक्षा के संचालन की व्यवस्था का सतत अनुश्रवण करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

निर्देश दिया गया है कि चूंकि परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू है, इसलिए परीक्षार्थियों के अलावा कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश न करे।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News