Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Breaking News : शादी में मेहमानों से भरी बस और दूध के टैंकर में आमने-सामने की टक्कर, 3 की मौत और 15 घायल

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Breaking News : बारातियों से भरी बस बेगूसराय से समस्तीपुर जा रही थी तभी यह दुखद हादसा हुआ।

Breaking News

Breaking News : बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है जहां बारात की बस और दूध के टैंकर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं.

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी गांव के समीप एनएच पर सिटी राइट बस और दूध टैंकर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में सिटी राइड बस पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस हादसे में 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को गोधन के निजी क्लीनिक और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि सिटी राइड बस पर सवार होकर लोग पिढ़ौली से समस्तीपुर जिले के देसुआ पटेली बारात जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। बछवाड़ा थानाध्यक्ष विवेक भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अन्य घायलों को बस से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस मौके पर ही पलट गई। वहीं दूध का टैंकर आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान दूल्हे के भाई उमेश दास के पुत्र आदित्य कुमार, चमथा निवासी सौरभ कुमार और गौरव कुमार तथा काजी रसलपुर निवासी सिकंदर दास के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News