Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Buxar News शराब माफिया ने बिहार पुलिस पर की फायरिंग, पुलिसकर्मी ने भागकर बचाई जान, जानें कब और कहां हुआ हमला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Buxar News : लाठीचार्ज के बाद अब शराब माफिया ने बिहार पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी है. पुलिस को देखते ही माफिया ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस कुछ समझ पाती, उससे पहले ही माफिया ने फायरिंग शुरू कर दी. आगे पढ़ें……
Buxar News
Buxar News

Buxar News : बिहार में इन दिनों अपराधियों का मनोबल चरम पर कर रही है। इन दिनों अपराधी पुलिस को निशाना बना रहे हैं. कई जिलों से पुलिस पर हमले की खबरें आ रही हैं. ताजा मामला बक्सर का है. जहां एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए.

उत्पाद विभाग की टीम पर हमला
पूरा मामला बक्सर के राजघाट का है. जहां शनिवार की तड़के शराब माफियाओं ने उत्पाद विभाग की पुलिस टीम पर हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक अवैध शराब उतारने की सूचना पर पहुंची टीम पर कारोबारियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. गनीमत रही कि पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे. आपको बता दें कि घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

शराब माफियाओं ने चलाई गोलियां
मिली जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से नाव के जरिए राजघाट के पास भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है. सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम सुबह करीब चार बजे मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी और भाग निकले। पुलिस ने मौके से शराब की दो बड़ी बोरियां और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

अब तक दो गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से शराब माफियाओं की पहचान कर ली गई है और अब तक चार लोगों की पहचान हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार शाम तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, हालांकि पुलिस ने इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News