Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

10 लाख में पति की किडनी बेचकर बॉयफ्रेंड के साथ बीवी फरार, 12 साल की बच्ची की मां है महिला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

West Bangal : पति की किडनी बेचकर 10 लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला। यह चौंकाने वाली घटना पश्चिम बंगाल के हावड़ा से सामने आई है। फेसबुक पर बने प्रेमी के साथ भागी महिला 12 साल की बेटी की मां है। उसके फरार होने से पति और उसके ससुरालवाले परेशान हैं बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

दरअसल, आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए पत्नी ने पति से किडनी बेचने को कहा था। उन्होंने बताया कि किडनी बेचने पर 10 लाख रुपये मिलेंगे तब बेटी को अच्छे स्कूल में एडमिशन करवा देंगे। पति को पत्नी की यह बात थोड़ा अटपटा लगा लेकिन बेटी को अच्छे स्कूल में दाखिले के लिए उसके पास पैसे नहीं थे इसलिए उसने हामी भर दी। जिसके बाद पत्नी की बातों में आकर पति ने किडनी बेचने का फैसला लिया।

पत्नी ने इसके लिए खरीदार भी ढूंढ लिया था और पति की किडनी का सौदा 10 लाख रुपए में तय कर लिया था।ऑपरेशन के बाद जब किडनी निकाली गई तब जो 10 लाख रुपये मिले उसे लेकर पत्नी अपने प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हो गयी और बेटी को घर पर ही छोड़ दिया। जिसके बाद पति काफी सदमें में आ गया। सांकराइल थाने में उसने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी सालभर से किडनी बेचने का दबाव बना रही थी।

वह कह रही थी कि किडनी बेचने के बाद घर की आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी और बेटी का एडमिशन अच्छे स्कूल में हो जाएगा। लड़की के भविष्य के लिए वो किडनी बेचने के लिए तैयार हो गया लेकिन इसके एवज में मिले 10 लाख रुपये लेकर वो प्रेमी के साथ भाग गयी है। परिजनों ने जब उसकी खोजबीन की तब पता चला कि वो कोलकाता के बैरकपुर में एक युवक के साथ रह रही है। जिससे फेसबुक से दोस्ती हुई थी शायद उसी ने उनकी पत्नी को ऐसा करने को कहा था। अब पत्नी घर आने से इनकार कर रही है।

जब वह अपनी बेटी के साथ पत्नी से मिलने गया तो उसके प्रेमी ने कहा कि यह मेरी प्रेमिका है और बहुत जल्द ही तुम्हें तलाक दे देगी। पत्नी ने उसके साथ घर लौटने से इनकार कर दिया। बेटी को देखकर भी उसे तरस नहीं आई। उल्टा वो कहने लगी की उसने कोई पैसा नहीं लिया है। पति की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घर से फरार महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ कर रही है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News