Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Agra News : आगरा में अतुल सुभाष जैसा मामला.. पत्नी से परेशान TCS मैनेजर ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर कहा- ‘कृपया पुरुषों के बारे में सोचें, बेचारे बहुत अकेले होते हैं’

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Agra News : अतुल सुभाष जैसा ही एक और मामला आगरा में सामने आया है। यहां एक टीसीएस मैनेजर ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
Agra News
Agra News

Agra News : यूपी के आगरा से आत्महत्या की खबर है। यहां सदर थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (TCS) के मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मैनेजर ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। मैनेजर की शादी एक साल पहले ही हुई थी। आत्महत्या करने से पहले TCS मैनेजर ने करीब 7 मिनट का वीडियो भी बनाया।

वीडियो में मैनेजर ने कहा है-पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी… अब मैं छुट्टी ले रहा हूं। कानून को पुरुषों की सुरक्षा करने की जरूरत है… कृपया कोई पुरुषों के बारे में बात करे। वे बहुत अकेले हो जाते हैं। उसने वीडियो में अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाया है। इसके साथ ही उसने अपने माता-पिता को परेशान न करने की अपील की है। एयरफोर्स से रिटायर्ड नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनका इकलौता बेटा मानव शर्मा मुंबई में टीसीएस में रिक्रूटमेंट मैनेजर था। बेटे ने 24 फरवरी की सुबह 5 बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें:- चौकीदार का बेटा निकला बाइक लूटने वाले गिरोह का सरगना, चार गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिलें बरामदस्कूल जाते समय फंदे से लटका मिला 10 साल के मासूम बच्चे का शव, पिता बोले- बेटे की हत्या हुई है

नरेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि उनके बेटे की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। टीसीएस में नौकरी के चलते बेटा बहू को अपने साथ मुंबई ले गया। वहां बहू आए दिन बेटे से झगड़ा करती थी। उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। 23 फरवरी को बहू और बेटा मुंबई से आगरा आ गए। उसी दिन बेटा मानव अपनी पत्नी को मायके छोड़ गया।

नरेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि मानव को उनकी बहू के माता-पिता ने धमकाया था. जिससे वह अवसाद में आ गया और उसने आत्महत्या कर ली. बुजुर्ग पिता का आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो उन्हें महाशिवरात्रि के चलते व्यस्तता का हवाला देकर वापस भेज दिया गया. जिसके बाद बुजुर्ग पिता ने सीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें:- स्कूल जाते समय फंदे से लटका मिला 10 साल के मासूम बच्चे का शव, पिता बोले- बेटे की हत्या हुई है

आगरा की इस घटना ने बेंगलुरु में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या की याद दिला दी. नरेंद्र कुमार शर्मा का आरोप है कि पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर मानव ने आत्महत्या कर ली. बेटे के मोबाइल फोन में आत्महत्या से पहले का वीडियो मिला है. नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा है कि उन्हें सिस्टम से सिर्फ न्याय चाहिए.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News