Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Chara Ghotala : चारा घोटाले के 950 करोड़ वसूलने के लिए बिहार सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जो 29 साल में नहीं हुआ वो अब होगा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Chara Ghotala : बिहार सरकार के इस कदम के बाद लालू के महकमे में हड़कंप, क्या बिक जाएगी सारी संपत्ति?
Chara Ghotala
Chara Ghotala

Chara Ghotala : बहुचर्चित चारा घोटाले में गबन किए गए 950 करोड़ रुपये वापस लाने के लिए बिहार सरकार ने नई पहल शुरू की है। सरकार इस रकम को वापस पाने के लिए कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है और CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) और आयकर विभाग (IT) से भी बात करेगी। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “हम हर संभव उपाय कर रहे हैं, ताकि यह रकम बिहार के खजाने में वापस आ सके। अगर जरूरत पड़ी तो हम कोर्ट जाएंगे, जांच एजेंसियों से बात करेंगे।”

29 साल से इंतजार
चारा घोटाला 1990 के दशक में बिहार में हुआ एक बड़ा भ्रष्टाचार कांड है, जिसमें फर्जी बिलों के जरिए पशुपालन विभाग से 950 करोड़ रुपये का गबन किया गया था। मार्च 1996 में पटना हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी और गबन की गई रकम को बिहार सरकार के खजाने में वापस लाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि आरोपियों की संपत्ति जब्त कर नीलाम कर यह रकम वसूली जाए।

लेकिन 29 साल बाद भी खजाने में एक भी रुपया वापस नहीं आया है। इस दौरान कई बड़े नेता और अधिकारी जेल गए, सजा हुई और कुछ जमानत पर हैं। उस समय बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव इस घोटाले के मुख्य आरोपी थे। डोरंडा कोषागार से 139.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में उन्हें 2022 में पांच साल की सजा सुनाई गई, हालांकि स्वास्थ्य कारणों से वे जमानत पर हैं। लेकिन रकम वसूलने का दूसरा महत्वपूर्ण काम अधूरा रह गया है।

वसूली में चुनौतियां
चारा घोटाले में शामिल नेताओं और अफसरों ने गबन की गई रकम से खूब संपत्ति बनाई। सीबीआई और दूसरी एजेंसियों को इस संपत्ति को जब्त कर नीलाम करना था, लेकिन यह प्रक्रिया काफी जटिल साबित हुई है। जांच एजेंसियों का ज्यादातर समय रसूखदार आरोपियों को सजा दिलाने में ही चला गया, जिससे संपत्ति जब्ती और नीलामी की प्रक्रिया पीछे छूट गई।

पटना के पॉश इलाकों में कुछ संपत्तियों पर जब्ती बोर्ड तो लगा दिया गया है, लेकिन नीलामी नहीं हो रही है। वहीं, कई आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। इस मामले में याचिकाकर्ता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, “इस मामले के ‘तार्किक निष्कर्ष’ के लिए घोटाले की राशि की वापसी जरूरी है। अदालत के आदेश का पालन होना चाहिए। एजेंसियों को सक्रिय होकर कानूनी पेचीदगियों को सुलझाना होगा।” याचिकाकर्ता सरयू राय ने भी कहा, “संपत्ति जब्त करना और नीलामी करना बहुत कठिन काम है। प्रक्रिया को सुचारू बनाना होगा, तभी सार्थक परिणाम मिलेंगे।”

चारा घोटाला क्या है?
चारा घोटाला 1990 के दशक तक चला। इसमें फर्जी पशुओं के नाम पर चारा, दवा और उपकरण की खरीद दिखाकर सरकारी खजाने से पैसे निकाले गए। 1996 में चाईबासा के तत्कालीन उपायुक्त अमित खरे ने पशुपालन विभाग के दफ्तरों में छापेमारी कर इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। इस घोटाले में बिहार और झारखंड (तत्कालीन अविभाजित बिहार) के रांची, चाईबासा, दुमका, गुमला, जमशेदपुर और बांका जैसे कई जिलों के कोषागारों से अवैध निकासी का खुलासा हुआ था।

यह भी पढ़ें:- बिहार चुनाव की तैयारी में राहुल गांधी, 7 को आएंगे पटना, संविधान सुरक्षा सम्मेलन को करेंगे संबोधित

यह भी पढ़ें:- बिहार में कल घोषित होगा मैट्रिक का रिजल्ट, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जारी करेंगे रिजल्ट

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News