Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

छेका के एक दिन पहले प्रेमी संग फरार, दोनों मंदिर में रचाई शादी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Jamui News : जमुई के मोहनपुर निवासी निकेत और दिग्घी की शांति के बीच पिछले 5 साल से प्रेम संबंध थे। लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी और बुधवार को छेका होना था, जिसकी तैयारियां भी हो चुकी थीं, लेकिन लड़की एक दिन पहले ही घर से भाग गई।

अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी और मंदिर में जाकर शादी रचा ली। शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पूरे गांव ने इसकी चर्चा शुरू हो गयी है।

आपको बता दें कि लड़की जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत दिग्घी की रहने वाली है. उसकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिर में पंडित की मौजूदगी में शादी हो रही है. प्रेमी सिंदूर दान कर रहा है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि आज बुधवार को माघी पूर्णिमा के अवसर पर लड़की का छका होने वाला था.

छेका के दिन वह घर से भाग गई और अपने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली। युवती की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के दिग्घी निवासी दयानंद वर्णवाल की पुत्री शांति कुमारी और मोहनपुर निवासी रंजीत मिस्त्री के पुत्र निकेत कुमार के रूप में हुई है। दोनों के बीच पिछले 5 साल से प्रेम संबंध थे। लेकिन शांति कुमारी के पिता ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। आज यानी बुधवार को छेका की रस्म होनी थी।

इसकी तैयारी में परिवार के सभी लोग जुटे हुए थे। छेका के लिए सारी सामग्री आ चुकी थी। बुधवार की शाम को लड़के के घरवाले लड़की को छेका देने आने वाले थे। लेकिन छेका से एक दिन पहले यानी मंगलवार को शांति अपने प्रेमी निकेत के साथ घर से भाग गई और एक मंदिर में शादी कर ली।

इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यह खबर लड़की के परिजनों को मिली तो वे सदमे में आ गए। लड़की के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

PRINCE RAJ
Author: PRINCE RAJ

Bio*

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News