Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Chicken Bird Flu चिकन के शौकीन हैं तो हो जाएं अलर्ट, पटना में बर्ड फ्लू की दस्तक; एक साथ 2500 मुर्गियों की मौत से हड़कंप

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Chicken Bird Flu
Chicken Bird Flu

Chicken Bird Flu : पटना से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साथ हजारों मुर्गियों की मौत हो गई है। दरअसल, पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के मरची पंचायत स्थित मरचा गांव के एक पोल्ट्री फार्म में अचानक एक साथ हजारों मुर्गियों की मौत हो गई है, फार्म में रखी गई करीब 2500 मुर्गियां मृत पाई गईं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

Chicken Bird Flu : 15 साल से चला रहे थे पोल्ट्री फार्म

पटना सिटी के पास मरचा गांव के रहने वाले बिनोद सिंह ने बताया है कि वे पिछले 15 साल से अपने घर के पीछे पोल्ट्री का कारोबार कर रहे थे। सोमवार को जब वे अपने फार्म पर पहुंचे तो कई मुर्गियां मृत पाई गईं। स्थिति को देखकर वे तुरंत एक डॉक्टर के पास गए, जहां उन्हें बताया गया कि मुर्गियों में ‘रानीखेत’ या बर्ड फ्लू जैसी बीमारी हो सकती है। डॉक्टर ने चेतावनी दी कि इस संक्रमण के कारण कोई भी मुर्गी नहीं बचेगी।

चार लाख का नुकसान, कर्ज में डूबा व्यवसायी
बिनोद सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उन्होंने दोबारा फार्म का निरीक्षण किया तो देखा कि करीब 2500 मुर्गियां मर चुकी थीं। इस भारी नुकसान के कारण वे आर्थिक तंगी में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर यह व्यवसाय शुरू किया था और इस घटना के कारण उन्हें करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद बिनोद सिंह ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि सरकार और संबंधित विभाग मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने में मदद करें।

बर्ड फ्लू की आशंका, जांच में जुटा प्रशासन
स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। जल्द ही सैंपल लेकर जांच की जाएगी ताकि पुष्टि हो सके कि मुर्गियों की मौत का कारण बर्ड फ्लू था या कोई और बीमारी। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि कोई भी संदिग्ध मामला सामने आने पर तुरंत सूचना दें।

यह भी पढ़ें:- किसान की बेटी प्रिया बनी इंटर साइंस टॉपर, कड़ी मेहनत के दम पर लिखी सफलता की कहानी; मैट्रिक परीक्षा में भी किया कमाल
यह भी पढ़ें:- BIHAR INTERMEDIATE EXAM RESULT आज जारी होगा बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम, इस तरह देखें अपना रिजल्ट
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News