Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

सरकारी स्कूलों के बच्चों के बनेंगे एजुकेशन कार्ड, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शिक्षा कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पहल की है। अब सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पैन (Permanent Education Number) कार्ड बनाए जाएंगे।

BIhar School : बिहार के सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पास अब पैन (Permanent Education Number) कार्ड होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के आदेश पर अगले सत्र से इसे प्रभावी बनाने की योजना बनाई गई है। इसी नंबर के आधार पर बच्चों का स्कूलों में दाखिला होगा। साथ ही अपार आईडी बनाने के लिए पैन नंबर की जरूरत होगी। पैन नंबर के अभाव में दाखिला नहीं दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार अगर किसी ने गलत पैन नंबर दर्ज कराया है तो उसे कोई लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही नामांकन रद्द कर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से डीआईओ को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यह छात्रों की विशेष पहचान है। बच्चों को यह पैन नंबर उनके विद्यार्थी जीवन की शुरुआत में ही दे दिया जाएगा।

मालूम हो कि पैन कार्ड स्कूल स्तर पर बनाया जाएगा। अपार आईडी के अलावा पैन कार्ड भी छात्रों की पहचान बताएगा। आधार कार्ड की तरह इस पर 12 अंकों की यूनिक आईडी दर्ज होगी। स्कूलों में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों की रिपोर्ट भी इस कार्ड के जरिए अपार आईडी पर दर्ज होगी। ऐसे में अपार आईडी बनाने के लिए पैन अनिवार्य कर दिया गया है।

यहां स्कूल स्तर पर ही बच्चों के पैन कार्ड बनाए जाएंगे। सरकारी और निजी स्कूलों द्वारा U-DISE पोर्टल पर बच्चों का डेटा दर्ज किया जाएगा। यहीं से पैन नंबर जेनरेट होगा। एक बार जारी होने के बाद यह नंबर हमेशा के लिए रहेगा।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News