Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Civil Court Patna सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बिहार एटीएस की टीम और पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Civil Court Patna : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अलर्ट के बीच पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से बिहार में दहशत का माहौल है। एटीएस और पुलिस की विशेष टीम मौके पर पहुंच गई है और कोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।
Civil Court Patna
Civil Court Patna

Civil Court Patna : पहलगाम आतंकी हमले के बीच राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद बिहार एटीएस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और पूरे सिविल कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिली है। धमकी मिलने के बाद सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पटना पुलिस की विशेष टीम एटीएस और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंच गई है और तलाशी अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि धमकी उस वक्त मिली जब सिविल कोर्ट में बड़ी संख्या में वकील, जज के साथ-साथ आम लोग भी मौजूद थे।

पूरे मामले पर सिटी डीएसपी दीक्षा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. ईमेल के माध्यम से एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ है। जांच की जा रही है. हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है। पूरे सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद मिली इस धमकी को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है.

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News