Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

CM Nitish Kumar राष्ट्रगान के अपमान पर सदन में भारी हंगामा, सिर्फ 8 मिनट चली कार्यवाही, विपक्ष ने बोला हमला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
CM Nitish Kumar : राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर शुक्रवार को बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर पहले सदन के बाहर और फिर सदन के अंदर जमकर विवाद हुआ। विपक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के विधायकों ने जोरदार नारेबाजी की, जिसके कारण महज आठ मिनट के अंदर ही कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
CM Nitish Kumar
CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar | मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया, यह बिहार के लिए काला दिन: तेजस्वी यादव:– नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने इस घटना को बिहार के लिए ‘काला दिन’ करार दिया। तेजस्वी ने कहा कि देश की राजनीति में यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि पीएम ने इस पर ट्वीट भी नहीं किया। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि राष्ट्रगान का अपमान करने पर तीन साल की सजा का प्रावधान है, इसलिए मुख्यमंत्री को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।

सदन में भारी हंगामा, कार्यवाही स्थगित:- विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और वेल में आ गए। स्पीकर ने विधायकों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन हंगामा बढ़ता ही गया। विपक्षी दलों के विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल पलटने की भी कोशिश की। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होता देख स्पीकर ने महज आठ मिनट के अंदर कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

नीतीश मानसिक रूप से अस्थिर हैं, इस्तीफा दें और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाएं: राबड़ी देवी:-इस मुद्दे पर बिहार विधान परिषद में भी खूब हंगामा हुआ। राबड़ी देवी ने सदन में माइक चालू करने की मांग की, लेकिन जब उनकी आवाज बंद कर दी गई तो उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री का मानसिक संतुलन खराब हो गया है तो उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। सदन के बाहर भी राबड़ी देवी ने बयान दिया कि नीतीश कुमार को इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने पूरे देश का अपमान किया है।

राष्ट्रगान रुकवाकर स्टेडियम घूमने चले गए मुख्यमंत्री:-गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सेपक टाकरा विश्व कप 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके वहां पहुंचने के बाद राष्ट्रगान बजना था, लेकिन उन्होंने इसे शुरू होने से पहले ही रुकवा दिया। उन्होंने मंच से इशारा करते हुए कहा कि पहले स्टेडियम का चक्कर लगाते हैं फिर राष्ट्रगान शुरू करेंगे। उनके इस इशारे के बाद मंत्री विजय चौधरी ने तुरंत राष्ट्रगान रुकवा दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री स्टेडियम घूमने चले गए और कुछ देर बाद मंच पर वापस लौटे, तब राष्ट्रगान फिर से शुरू हुआ। आगे की रणनीति और संभावित विवाद इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में भारी हलचल है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर हमलावर है और मुख्यमंत्री से माफी की मांग कर रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस पूरे मामले से बिहार विधानसभा में राजनीतिक तनाव और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें:- पालीगंज में रंगदारी विवाद में अपराधियों ने क्लर्क को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
यह भी पढ़ें:- पटना के मशहूर हरिलाल स्वीट्स के मालिक गिरफ्तार, आयकर छापेमारी के बाद हुई कार्रवाई
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News