Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

CM Nitish Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान, इस शहर के लिए बनेगा नया ‘बाईपास’

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

CM Nitish Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के लिए 9 बड़ी घोषणाएं की हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज का निर्माण, बाइपास समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

CM Nitish Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा मंगलवार को कैमूर में थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले के लिए करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी। सीएम नीतीश ने कहा कि कैमूर जिले में तमाम तरह के काम हुए हैं और कुछ नए काम भी होंगे।

मोहनिया में बनेगा बाइपास

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं की घोषणा की है, उनमें मोहनिया में बाइपास का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इसमें अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज का निर्माण भी शामिल है। इससे अधौरा पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा। सोन नदी-कोहिरा नदी लिंक परियोजना का विकास किया जाएगा। इससे बड़े क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। अधौरा पहाड़ी में स्थित पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। करकटगढ़, तेलहरकुंड और वंशीखोड़ में पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा।

कैमूर जिले में ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा। अधौरा प्रखंड के गांवों में सोन नदी से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। कैमूर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के समन्वय से जामनी गंगा जल लिफ्ट योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। कैमूर जिले के 8 प्रखंडों मोहनियां, अधौरा, चैनपुर, रामपुर, चांद, कुदरा, भगवानपुर और नोआंव में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि हमने पहले ही बताया है कि “कैमूर में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा”। इसके लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। ये सभी कार्य किए जाएंगे और इसके अलावा कैमूर जिले में अगर कोई और जरूरत होगी तो उसे भी पूरा किया जाएगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम चल रहा है। भविष्य में और तेज गति से काम होगा।

इसके अलावा नरौरा से मोहनिया के सेमटिया गांव तक सड़क, रामपुर प्रखंड के बाघिनहेड़ से रामपुर पाली होते हुए नहर की सफाई कराई जाएगी।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News