Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

कमांडर जीप की चपेट में आने से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत, परिवार में मातम

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
इसी सिलसिले में बेगूसराय से एक ताजा मामला सामने आया है। जहां एक इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Road Accident in Begusarai : बिहार में सड़क हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब सड़क हादसों की संख्या में बढ़ोतरी न होती हो. इसी कड़ी में बेगूसराय से एक ताजा मामला सामने आया है. जहां एक इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

दरअसल, साइकिल से कोचिंग जा रहे इंटरमीडिएट के छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा कमांडर जीप की चपेट में आने से हुआ। फिलहाल पुलिस ने कमांडर जीप को तत्काल जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा चौक के पास की बताई जा रही है।

इस घटना में मृत छात्रा की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर वसावन वार्ड- 8 निवासी बबलू ठाकुर की 18 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी के रूप में की गई है। राजीव ठाकुर की पुत्री खुशी कुमारी घायल हो गई। बताया जाता है कि दोनों चचेरी बहनें रामपुर वसावन गांव से साइकिल पर बेगूसराय हेमरा कोचिंग जा रही थीं, तभी बदलपुरा चौक के पास अनियंत्रित कमांडर जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे रीमा कुमारी की मौत हो गई, जबकि सुनीता कुमारी को मामूली चोटें आईं। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

इधर, इस मामले में गिरफ्तार चालक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के सोनापुर वार्ड-16 निवासी विपिन साह के पुत्र आशिक कुमार उर्फ ​​बोगो के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News