Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, राजनीतिक गलियारों में शोक की खबर

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने राजधानी पटना स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली है।

Bihar Politics : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार कांग्रेस से आ रही है जहां कांग्रेस विधायक नेता शकील अहमद खान के बेटे ने आत्महत्या कर ली है। इस बात की पुष्टि तथाकथित कांग्रेस नेता और पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने की है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है। पटना में MLC आवास पर उन्होंने आत्महत्या कर ली है। वहीं,सचिवालय डीएसपी ने इस घटना की पुष्टि कर दी है और मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं।

दरअसल, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे के निधन की खबर मिली। यह खबर बेहद दर्दनाक और दिल को झकझोर देने वाली है। इस अपूरणीय क्षति से मन व्यथित है। रब उनके रूह को जन्नतुल फिरदौस अता फरमाए और शकील अहमद खान साहब व उनके परिवार को इस कठिन समय में सहनशक्ति और धैर्य दें।

जानकारी के अनुसार , शकील अहमद खां कांग्रेस विधायक दल के नेता और यह मुख्य रूप से बिहार के कटिहार जिले के काबर कोठी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके दो संतान है और ऐसे में अब यह दुखद खबर निकलकर सामने आई है। इस घटना के बाद पूरी राजनीतिक गलियारों में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। शकील अहमद खान कदवा से विधायक हैं और उनके बेटे का नाम अयान खान था। अयान शकील अहमद खान का इकलौता बेटा था। उनकी एक बेटी है जो इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है। अयान 12वीं की पढ़ाई कर रहा था और उसकी उम्र। 17 साल थी। 18 जनवरी को गांधी की बिहार यात्रा के दौरान मंच पर शकील अहमद खान के बेटे का उनसे परिचय कराया गया।

शकील अहमद खान पहली बार 2015 में बिहार के कटिहार जिले की कदवा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। जून 2023 में डॉ. शकील अहमद खान को बिहार में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया। शकील अहमद खान का कद इस बात से समझा जा सकता है कि उनकी पहुंच सीधे राहुल गांधी तक रहती है। हाल में जब राहुल गांधी बीते 18 जनवरी को पटना पहुंचे थे तो उन्होंने अपने बेटे अयान खान को मिलाया था।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News