Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Crime News भाजपा नेता ने खेला खूनी खेल, पत्नी और 3 बच्चों को मारी गोली, 3 बच्चों की मौत

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Crime News  | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक BJP नेता ने खूनी खेल खेला है. सनकी BJP नेता ने अपनी पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी है. गोली लगने से तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. बीजेपी नेता की पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Crime-News-BJP-leader-played-bloody-game
Crime-News-BJP-leader-played-bloody-game

Crime News  | डॉक्टरों ने 3 बच्चों को मृत घोषित कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के सांगाठेड़ा गांव के रहने वाले BJP नेता जिला कार्यकारिणी के सदस्य योगेश रोहिला काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे. बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी और बच्चों पर गोलियां क्यों चलाई इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है.

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामले की जांच कर रही पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है और इस घटना के पीछे के कारणों की तलाश कर रही है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बीजेपी नेता ने खुद ही पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी.

जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस बीजेपी नेता से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.

यह भी पढ़ें:- नौबतपुर में कंपनी के भूमि पूजन के दौरान फायरिंग, वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज
यह भी पढ़ें:- RJD  NDA राजद ने पटना में सीएम के खिलाफ लगाए पोस्टर, लिखा- मैं सबका अपमान करने वाला खलनायक हूं
यह भी पढ़ें:- Patna में प्रेम प्रसंग में युवक ने अपनी प्रेमिका को मारी गोली, शादी को लेकर हुआ था विवाद
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News