Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Crime News : गया में डॉक्टर को मारी गोली, सुपौल में सुधा डेयरी के कर्मचारी को मारी गोली, पटना में महिला की हत्या; बिहार में अपराधियों का तांडव जारी

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Crime News : बिहार के गया ज़िले का शेरघाटी शहर शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात से दहल उठा। यहाँ अज्ञात अपराधियों ने घाघर मोड़ के पास प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. तपेश्वर प्रसाद को गोली मार दी। यह हमला सुबह करीब नौ बजे उस समय हुआ जब डॉक्टर अपने नित्यक्रिया के लिए घर से निकल रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मारी और फरार हो गए।
Crime News
Crime News

Crime News : गोली लगते ही डॉक्टर गिर पड़े, जिसके बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल डॉक्टर को शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालाँकि, हमले के पीछे का मकसद और अपराधियों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस दुस्साहसिक हमले से इलाके में भय और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। सवाल यह उठता है कि जब एक प्रतिष्ठित डॉक्टर भी सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे संभव है?

सुपौल में भी अपराधी बेकाबू

वहीं, सुपौल में भी अपराधी बेकाबू हैं। यहाँ के सदर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक का नाम मनीष है। घटना बीएसएस कॉलेज के पास की बताई जा रही है। मनीष सुधा डेयरी में काम करता है। वह हर दिन की तरह अपने काम से लौट रहा था, तभी बीएसएस कॉलेज के पास उसे गोली मार दी गई। गोली युवक के कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तुरंत एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जाँच शुरू कर दी। फ़िलहाल, गोली मारने की वजह और हमलावरों की पहचान का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। अचानक हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

पटना में चोरी के बाद हत्या

बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ़ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बीती रात चोरों के एक गिरोह ने घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की और विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला का तकिये से मुँह दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब मिली जब मृतक महिला शांति देवी के बेटे ने सुबह कमरा खोला।

बेटे ने देखा कि माँ नग्न अवस्था में मृत पड़ी थीं। मृतका के बेटे नलिनी कांत शर्मा ने बताया कि देर रात कुछ अज्ञात अपराधी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे। विरोध करने पर उसकी माँ की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके शरीर से गहने लूटकर अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुँचे।

सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने क्या कहा?

पुलिस घटना की जाँच कर रही है। एफएसएल टीम भी जाँच कर रही है। घटना की जानकारी देते हुए सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना हत्या की प्रतीत होती है। घर में रखी अलमारी और अन्य सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है, जबकि महिला के शरीर से गहने गायब हैं। इससे साफ है कि अपराधियों का मकसद सिर्फ गहने लूटना था।

सिटी एसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की जाँच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News