Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

राजधानी में अपराधियों का तांडव! दवा विक्रेता समेत दो युवकों की गोली मारकर हत्या

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bihar Crime : बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब हत्या, लूट, छिनतई की खबरें सामने न आती हों। इसी सिलसिले में एक ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आ रहा है। जहां पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव में शुक्रवार की देर रात अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

अपराधियों का तांडव
अपराधियों का तांडव

इस घटना के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले. मौके से 8 खोखे और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. घायलों की पहचान 24 वर्षीय बिट्टू कुमार और 22 वर्षीय दीपू कुमार के रूप में हुई है.

बिट्टू दवा व्यवसायी है, जबकि दीपू प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत पटना एम्स पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है. घटना को बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंजाम दिया, जो फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए.

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा लग रहा है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

इधर, राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नौबतपुर में देर रात गोलीबारी की इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News