Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Crime News शादी में मेहंदी लगाने गई ब्यूटीशियन से चलती कार में दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर चाकू घोंपकर हत्या

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Crime News : लखनऊ में चलती कार में एक ब्यूटीशियन की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतका की बहन ने तीन लड़कों पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
Crime News
Crime News

Crime News : यह सनसनीखेज अपराध की घटना यूपी के लखनऊ की है, जहां बंथरा इलाके में एक ब्यूटीशियन की उसकी बहन के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बहन ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूल रूप से बेहसा गांव के रहने वाले मोनी लाल अपनी पत्नी छाया के साथ बंथरा लौना गांव में रहते हैं। मोनी लाल ने बताया कि रामदासपुर निवासी सुधांशु ने छाया को फोन करके बताया कि उसकी बहन की शादी है और वह मेहंदी लगाने आ जाए। कुछ देर बाद अजय, विकास और आदर्श कार से छाया को लेने घर पहुंचे। छाया अपनी चचेरी बहन पलक के साथ रामदासपुर गई थी।

अगले दिन पलक ने रोते हुए अपने भाई रितिक को फोन किया। पलक ने अपने भाई को बताया कि ‘अजय, विकास और आदर्श ने रास्ते में छाया और मेरे साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और हमारे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब हमने छेड़छाड़ का विरोध किया तो तीनों ने छाया के साथ मारपीट की और उसे कई बार चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को छिपाने के लिए तीनों ने तेज गति से कार चलाई और रामदासपुर गांव के पास उसे पलट दिया। वे मुझे और छाया को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए।’

पलक ने बताया कि तीनों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। छाया और पलक घटनास्थल पर घायल अवस्था में पड़ी थीं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने छाया को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News