Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

BIHAR NEWS : रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, हत्या या कोई और वजह; जांच में जुटी पुलिस

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

BIHAR NEWS : बिहार के दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सहसपुर पंचायत के मनमा तपनी के पास रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का शव मिला।

BIHAR NEWS : बिहार के दरभंगा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सहसपुर पंचायत के मनमा तपनी के पास रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का नग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अब इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

दरअसल, दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर जोगियारा रेलवे स्टेशन और चंदौना हॉल्ट के बीच सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां सहसपुर पंचायत के मनमा तपनी के पास रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का नग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों के शव ट्रैक पर पड़े थे और घटनास्थल पर कोई कपड़ा या अन्य सामान नहीं मिला. युवक का सिर ट्रेन से कटा हुआ था, जबकि युवती का शव ट्रैक के बीच में पड़ा था.

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर से रक्सौल जा रही पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रैक पर शव देखा और इसकी सूचना जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन को दी। इसके बाद मामले की सूचना जोगियारा रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर, जाले थाने की पुलिस और आरपीएफ सीतामढ़ी को दी गई।

इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों के पास से कोई कपड़ा या चप्पल नहीं मिला है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक-युवती की हत्या कहीं और की गई है और फिर उनके शवों को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है। अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस घटना की गहन जांच में जुटी हुई है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News