Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश ने पीएम मोदी को दी बधाई, जानें बिहार सीएम ने क्या कहा

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है और कहा है कि दिल्ली की जनता ने PM मोदी के नेतृत्व में अपना भरोसा दिखाया है।

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई है. दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें जीती हैं और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बीजेपी की शानदार जीत पर पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी है.

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स के जरिए बधाई देते हुए कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की भारी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं। दिल्ली की जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अपना पूरा विश्वास जताया है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को बहुत-बहुत बधाई।”

आपको बता दें कि दिल्ली चुनाव में एनडीए की ओर से जेडीयू और चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को चुनाव लड़ने के लिए एक-एक सीट मिली थी, लेकिन दोनों ही सीटों पर जेडीयू और एलजेपी (रामविलास) के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा, हालांकि इसके बावजूद बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है और दिल्ली में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News