Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Dhanbad News अवैध उत्खनन में लगे बालू से लदे चार ट्रैक्टर जब्त

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
Dhanbad News : बालू घाट पर अवैध उत्खनन कार्य में लगे बालू से लदे चार ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Dhanbad News
Dhanbad News

Dhanbad News : धनबाद निरसा चिरकुंडा नगर परिषद अंतर्गत सुंदरनगर बालू घाट से अवैध रूप से बालू उठाव की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आखिरकार चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय एवं नगर परिषद चिरकुंडा के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा के नेतृत्व में बुधवार की शाम सुंदरनगर बालू घाट पर औचक छापेमारी की गई जिसमें बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद के ईओ एवं थाना प्रभारी को शिकायत मिली थी कि नगर पंचायत अंतर्गत सुंदरनगर बालू घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। शिकायत का सत्यापन करने पर मामला सत्य पाया गया।

चिरकुंडा पुलिस एवं ईओ जब कार्रवाई के लिए सुंदरनगर घाट पहुंचे तो देखा कि चार ट्रैक्टर पर बालू लोड किया जा रहा था। सभी ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। सूत्रों के अनुसार जब्त चार ट्रैक्टर में से एक में डुमरकंडा दक्षिण पंचायत के कापासारा घाट के लिए पंचायत द्वारा निर्गत चालान भी बरामद किया गया।

अंधेरा होने के कारण जेसीबी मशीन की मदद से सभी ट्रैक्टरों को घाट से बाहर निकाला गया और थाना लाया गया। सुंदर नगर के ग्रामीण ट्रैक्टरों को छोड़ने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी ट्रैक्टर को नहीं छोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें:- ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान मारी गोली, पटना रेफर

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामजी राय ने बताया कि ईओ विजय कुमार हांसदा के साथ की गई संयुक्त छापेमारी में बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे पुलिस लगातार सक्रिय, विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 638 लीटर शराब बरामद।
News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News