Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

मूर्ति विसर्जन के दौरान DJ ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत, बच्चों समेत एक दर्जन लोग घायल, सूचना मिलते ही सांसद मौके पर पहुंचे

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram
चालक डीजे ट्रॉली में चाबी छोड़कर किसी काम से चला गया, तभी किसी बच्चे ने गाड़ी की चाबी चालू कर दी। जिसके बाद डीजे वैन ने कई लोगों को कुचल दिया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए।

Purnia : इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पूरी घटना की जानकारी ली। घटना पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर पंचायत के रमना टोला वार्ड नंबर 6 की है।

जहां डीजे ट्रॉली से मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकाली जा रही थी। डीजे ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में चल रहा है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान रमना टोला निवासी मोहम्मद सईद की 55 वर्षीय पत्नी बीबी जेरुन खातून के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डीजे चालक वाहन बंद कर चाबी वाहन में ही छोड़कर कहीं चला गया था। इसी दौरान एक बच्चे ने डीजे वाहन स्टार्ट कर दिया। जिससे डीजे वाहन अनियंत्रित हो गया और करीब एक दर्जन लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। किसी तरह ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया भेजा।

घटना की सूचना मिलते ही सदर SDPO पंकज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित आनंद, राजस्व पदाधिकारी सादिक अहमद, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ ​​छोटू सिंह, प्रखंड प्रमुख जियाउल हक, उपप्रमुख ललन सिन्हा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मुफस्सिल थाने की टीम मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच कर रही है।

इधर घटना की खबर आसपास के इलाके में आग की तरह फैल गई। घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि डीजे वाहन की चपेट में आने से करीब बारह लोग घायल हो गए, जिनका इलाज GMCH पूर्णिया में चल रहा है और एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात की।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News