Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

DM ने पकड़ा महिला CO का खेल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से की शिकायत, अब हुई ये कार्रवाई

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bihar Land: बिहार में भूमि दाखिल खारिज-परिमार्जन में अंचल अधिकारियों की मनमानी रूकने का नाम नहीं ले रहा. तमाम कोशिशों के बाद भी गड़बड़ी नहीं रूक रही. एक ऐसे ही मामले में महिला अंचल अधिकारी की पोल खुली है. जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद विभागीय कार्यवाही संचालित हुई. हालांकि सरकार ने सिर्फ ‘भविष्य के लिए सचेत’ कर महिला सीओ के खिलाफ कार्यवाही समाप्त कर दिया है.

CO जूली कुमारी के खिलाफ डीएम ने भेजा था पत्र

नालंदा के जिलाधिकारी ने 15 मार्च 2023 को परवलपुर अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी जुली कुमारी के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भेजी थी. जिसमें बगैर आम-खास नोटिस निर्गत किए ही, मनमाने पूर्ण तरीके से ऑनलाइन दाखिल- खारिज एवं परिमार्जन के मामले को अस्वीकृत करने के आरोप थे. जिलाधिकारी की शिकायत के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 6 जून 2023 को आरोपी अंचल अधिकारी जुली कुमारी से स्पष्टीकरण की मांग की. आरोपी सीओ ने 24 जून 2023 को स्पष्टीकरण का जवाब दिया.

नालंदा डीएम ने पहले भी पकड़ी थी गड़बड़ी

नालंदा जिलाधिकारी ने 20 अक्टूबर 2022 को परवलपुर अंचल का निरीक्षण किया था. जिसमें दाखिल खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित केस निष्पादन में कई त्रुटियां मिली थी. विभाग ने माना है की तत्कालीन अंचल अधिकारी ने समुचित अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण नहीं किया. इनका अपने अधीनस्थ कर्मियों और कार्यालय पर प्रभावी नियंत्रण नहीं है. जो इनके कमजोर नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है.

भविष्य के लिए किया गया सचेत

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 28 जनवरी 2025 को जारी संकल्प में कहा है कि परवलपुर अंचल के तत्कालीन सीओ जूली कुमारी के द्वारा दाखिल खारिज, परिमार्जन के मामले में लापरवाही बऱती गई है. जुली कुमारी के खिलाफ गठित आरोप में विभागीय कार्यवाही संचालित कर भविष्य के लिए सचेत करते हुए मामले को खत्म कर दिया गया.

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News