Bihar Crime : ग्रामीणों में चर्चा है कि यह पूरा विवाद शराब बेचने की प्रतिस्पर्धा के चलते हुआ, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई।
Bihar Crime : बिहार में अपराधियों का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो जब अपराधी अपनी घिनौनी वारदातों को अंजाम न देते हों। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है। जहां बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीट कर मार डाला। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, भागलपुर में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर थाना क्षेत्र के अंगारी गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मारपीट में बड़े भाई प्रमोद चौधरी के साढू सुबोध चौधरी पर भी मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है । मृतक की पहचान एतवारी पासवान ( 35 वर्ष) के रूप में की गई है।
वहीं, मारपीट में बड़ा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए मायागंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना सोमवार सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर जगदीशपुर पुसिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वही डीएसपी विधि व्यवस्था चन्द्रभूषण भी पहुंचे और मामले की जानकारी उन्होंने भी ली है।
इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा है कि शराब बेचने की होड़ के कारण यह पूरा विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें मृतक के सिर पर गंभीर चोट लगी और वो बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे इलाज के लिए जगदीशपुर सीएससी ले जाया गया जहां से उसे मायागंज रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया मृतक के परिजनों के फर्द बचान आने पर मामला स्पष्ट हो पाएगा।
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ





