Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

Bihar Crime : छापेमारी करने घर में घुसी महिला पुलिस अधिकारियों को शर्म से बंद करनी पड़ी आंखें, 20 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Bihar Crime : बुधवार को बिहार पुलिस की एक टीम ने अरवल के सदर थाने से सटे इलाके में छापेमारी की। वहां की स्थिति ऐसी थी कि पुलिस भी शर्मिंदा हो गई। छापेमारी में देह व्यापार के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ।

Bihar Crime : पटना से आई पुलिस टीम ने गुरुवार को अरवल शहर के एक इलाके में छापेमारी की। पुलिस टीम कई घरों में घुसी। एक घर में जब महिला पुलिस कर्मी घुसीं तो उन्हें शर्म से अपनी आंखें बंद करनी पड़ीं। छापेमारी चार घंटे तक चली, जिसके बाद पुलिस 10 लड़कियों और 10 लड़कों को अपने साथ ले गई। इनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल थीं।

पटना से आई पुलिस टीम ने सदर थाने के पास छापेमारी की

पटना से आई विशेष पुलिस टीम ने अरवल के सदर थाने के पास इलाके में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 10 महिलाओं समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया. इसमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं. गिरफ्तार लड़कियों को थाने लाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने पूरे इलाके के हर घर की तलाशी ली. अचानक हुई इस छापेमारी से हड़कंप मच गया.

शहर में चल रहा था रेड लाइट एरिया

अरवल के जिस इलाके में पटना से बिहार पुलिस मुख्यालय की कमजोर वर्ग इकाई की टीम ने छापेमारी की, उसे स्थानीय लोग रेड लाइट एरिया कहते हैं। यह इलाका सदर थाने के ठीक बगल में है। सदर थाने से सटे रेड लाइट एरिया में अवैध गतिविधियां चल रही थीं और स्थानीय पुलिस बेखबर रही। इसी बीच पटना में पुलिस मुख्यालय की कमजोर वर्ग इकाई को इसकी जानकारी मिल गई।

बंद करनी पड़ी आंखें

अरवल के एक मोहल्ले में नाबालिग लड़कियों से जबरन वेश्यावृत्ति कराए जाने की सूचना मिलने पर बिहार पुलिस मुख्यालय से आए कमजोर वर्ग के डीएसपी देव कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी करीब चार घंटे तक जारी रही। छापेमारी दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई और शाम पांच बजे तक जारी रही।

इस अभियान में शामिल एक पुलिसकर्मी ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो कमरों में अलग ही नजारा देखने को मिला। वहां दो लड़के और दो लड़कियां बेहद आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे। जब पुलिस की टीम अंदर घुसी तो वे भी उसी हालत में थे। छापेमारी में कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। उनकी आंखें शर्म से झुक गईं। छापेमारी के दौरान कई घरों से भारी मात्रा में कंडोम भी बरामद किए गए।

20 लड़के-लड़कियां हिरासत में

छापेमारी दल के सदस्यों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुल 10 लड़के और 10 लड़कियां पकड़ी गईं। पकड़े गए सभी लड़के-लड़कियों को स्थानीय थाने के हवाले कर दिया गया। पुलिस सभी लड़कियों की काउंसलिंग करा रही है। लड़कियों से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि देह व्यापार का धंधा कौन चला रहा है। पूरी जानकारी मिलने के बाद लड़कियों को उनके घर या सरकारी शेल्टर होम भेजा जाएगा।

पुलिस दल के अधिकारी ने बताया कि काउंसलिंग में कई तरह की जानकारी मिली है। उसके आधार पर देह व्यापार के मुख्य संचालक की पहचान की जा रही है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। अरवल एसपी डॉ. इमाम उल हक ने मीडिया को बताया कि पटना की टीम ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी की है। इसमें अरवल पुलिस ने भी सहयोग किया है। इस मामले में छापेमारी दल द्वारा दी गई लिखित जानकारी की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News