Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

पिता ने बेटी की हत्या कर शव को दफनाया, लेकिन पुलिस ने 5 दिन बाद उसे कब्र से निकाला

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Vaishali Crime News : बिहार के वैशाली जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर शव को दफना दिया। शिकायत मिलने के 5 दिन बाद पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि पूरा मामला वैशाली थाना क्षेत्र के दाउदनगर लालवन टोला निवासी 20 वर्षीय रुबीना खातून की पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का है। परिजनों ने किशोरी रुबीना खातून के शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। लेकिन मोहल्ले के कुछ लोगों ने युवती की मौत पर संदेह जताया था।

जिसके बाद दंडाधिकारी नियुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार के आदेश पर शव को जांच के लिए कब्र से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात फरियादियों ने युवती की हत्या को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के आदेश पर गुरुवार को दाउदनगर लालवन टोला वार्ड नंबर 8 स्थित कब्रिस्तान से शव को कब्र से बाहर निकाला गया।

इस मामले पर डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि रविवार की रात रुबीना खातून की हत्या कर शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया था। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के आदेश के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्ची के शव को कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए पिता को हिरासत में लिया है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News