Latest News
Patna News : फर्जी पुलिस बनकर दंपती से लूटे 6 लाख रुपये, मुख्यालय के सामने हुई घटना Bihar Politics : नवादा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हादसा, राहुल गांधी की कार ने एक पुलिसकर्मी को टक्कर मारी Nalanda News : बिहार में 22 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप, जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें Patna Crime News : पटना में ब्यूटी पार्लर लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती Gids voor nieuwe spelers: Zo werkt de Starzino inloggen en registratie Madhepura News : बिजली बिल को लेकर मचा बवाल, बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा की एसआईटी ने पाकिस्तान में 2500 पृष्ठों की साहित्यिक चोरी पाए जाने के बाद उस पर जासूसी का आरोप लगाया। Purniya News : पति-पत्नी के बीच कोर्ट में मारपीट, पति पर दूसरी शादी का आरोप 79th Independence Day : पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश ने किया झंडा फहराया, चुनावी साल में करेंगे बड़े ऐलान Bihar Free Electricity : बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: स्मार्ट मीटर धारकों को 125 यूनिट मुफ्त मिलेगी, सब्सिडी भी मिलेगी, जानिए कितना होगा फायदा?

फायरिंग और हत्या मामले में पुलिस की कार्रवाई, SIT ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Crime News in Jamui : 7 फरवरी को जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के सगदाहा गांव में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान गोलीबारी हुई थी। जिसमें प्रीतम सिंह नाम के व्यक्ति को गोली लग गई थी। जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई एसपी मदन आनंद ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में लगातार छापेमारी की। घटना के चंद घंटों के अंदर ही एसआईटी टीम को सफलता मिल गई और जमुई पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजन कुमार उर्फ ​​बब्बू सिंह, रौशन कुमार और बलराम सिंह उर्फ ​​टार्जन के रूप में हुई है. इन सभी अपराधियों को गिद्धौर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. इनमें से दो अपराधियों पर लूट और हत्या के प्रयास का आपराधिक इतिहास थाने में दर्ज है. इस घटना को लेकर परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है.

जमुई SP मदन आनंद ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी अपराधियों को सजा दिलाएगी। छापेमारी टीम में जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन के अलावा खैरा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, डीआईयू टीम और कई सुरक्षा बल मौजूद थे। इस मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

News Patna Ki
Author: News Patna Ki

सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ

Share This Article

Facebook
X
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Latest News