Flat Mutation : नई प्रक्रिया लागू होने तक फ्लैट धारकों को फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर रोक लगा दी गई है।

Flat Mutation : बिहार में भी अपार्टमेंट कल्चर तेजी से विकसित हो रहा है। अपार्टमेंट के तहत फ्लैट के निबंधन के साथ ही जिस प्लॉट पर अपार्टमेंट बना है, उसकी एक निश्चित जमीन भी फ्लैट धारकों के नाम पर निबंधित होती है।
यानी फ्लैट के साथ ही जमीन की भी निबंधन होती है। फ्लैट के साथ जमीन के निबंधन के बाद अंचल कार्यालय से म्यूटेशन होता है। CO फ्लैट धारकों के नाम पर निबंधित जमीन के पूरे टुकड़े से म्यूटेशन करता है। अभी तक इसी व्यवस्था के तहत काम हो रहा है। लेकिन सरकार इस प्रक्रिया में बदलाव करने जा रही है।
इसलिए नई प्रक्रिया आने तक फ्लैट धारकों को फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से मना किया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से इस संबंध में सूचना प्रसारित की गई है।
कहा गया है कि अपार्टमेंट की जमीन और फ्लैट धारकों को आवंटित जमीन के म्यूटेशन के लिए नई प्रक्रिया निर्धारित की जा रही है। आम लोगों से अनुरोध है कि नई प्रक्रिया निर्धारित होने तक फ्लैट के म्यूटेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन न करें और न ही अंचल कार्यालय का चक्कर लगाएं। यह सूचना अपार्टमेंट के तहत फ्लैट धारकों के लिए है।
यह भी पढ़ें:
-
- Purnia Crime News पूर्णिया में कंपाउंडर की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
- Ration KYC Update प्रदेश में राशन कार्ड उपभोक्ताओं को राहत, ई-केवाईसी की तिथि 30 जून तक बढ़ाई गई
- Patna Beur Jail बेउर जेल में मौज कर रहा कुख्यात अपराधी! बिस्तर पर मिले स्मार्टफोन से जेल प्रशासन की टीम सवालों के घेरे में
Author: News Patna Ki
सबसे तेज सबसे पहले खबरों के लिए जुड़े रहिए NEWS PATNA KI के साथ



